Thursday, October 15, 2026
Home National लोकसभा चुनाव की घोषणा, सात चरण में होंगे चुनाव, आदर्श चुनाव आचार...

लोकसभा चुनाव की घोषणा, सात चरण में होंगे चुनाव, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान इस बार भी सात चरणों में करवाए जाएंगे और नतीजा 4 जून को घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 और सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी घोषणा की है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है।

Advertisements

आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। चुनाव की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम अब पूरी हो चुकी है, हम भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और 100 साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं। देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। देशभर में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here