Monday, October 26, 2026
Home National हरियाणा सरकार ने हादसे पर लिया एक्शन, स्कूल प्रिंसिपल हिरासत में लिया

हरियाणा सरकार ने हादसे पर लिया एक्शन, स्कूल प्रिंसिपल हिरासत में लिया

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुई एक बड़े हादसे में हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया हैं। बता दें कि स्कूल प्रिंसिपल दीप्ती राव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रिंसिपल दीप्ति की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नशे में धुत बस ड्राइवर को खेड़ी गांव में ग्रामीणों ने रोका था। ड्राइवर के नशे में होने की जानकारी ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को दी थी। प्रिंसिपल ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि आज ड्राइवर को जाने दीजिए, कल से हटा दिया जाएगा। आरोपी बस ड्राइवर सेहलंग गांव का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here