Thursday, October 15, 2026
Home Latest हरियाणा में एक ही परिवार के चार लोगों ने निगला जहर, 2...

हरियाणा में एक ही परिवार के चार लोगों ने निगला जहर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के नारनौल में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर निगलने का मामला सामने आया है। इस दौरान मां और लड़के की मौत हो गई और 2 का इलाज़ चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुनानकपुरा निवासी आशीष अपने परिवार के साथ देर शाम गाड़ी में सवार होकर निकला था।

Advertisements

इसके बाद नीरपुर फ्लाईओवर से आगे गाड़ी रोककर आशीष ने अपनी पत्नी व 2 लड़कों के साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद मां व उसके एक लड़के की मौत हो गई, जिनका शव अटेली अस्पताल में रखवाया गया है और उनके पिता और लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका नारनौल के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बता दे कि परिवार के सदस्यों से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें सूदखोरों के नाम भी बताए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here