Thursday, October 15, 2026
Home Jammu & Kashmir सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ-त,...

सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ-त, जांच जारी

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनगर के बरथाना इलाके में सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इनकी पहचान परवेज अहमद खान और मोहम्मद यूसुफ खान निवासी कलारूस (कुपवाड़ा) के रूप में हुई है।

Advertisements

आशंका जताई जा रही है कि सर्दी से बचने के लिए कमरे में गर्मी पैदा करने के लिए किए गए प्रबंधों के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here