Monday, October 5, 2026
Home Crime किश्तवाड़ में शिक्षक गिरफ्तार, आतंकियों को देता था पनाह

किश्तवाड़ में शिक्षक गिरफ्तार, आतंकियों को देता था पनाह

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। किश्तवाड़ जिले के छात्रू उपमंडल में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद पर बड़ी कार्यवाही की है। बेगमपुरा छात्रू निवासी मशकूर अहमद उर्फ मशकूर मास्टर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी प्राइमरी स्कूल गुजराड़ी में शिक्षक था। मशकूर पर गंभीर आरोप हैं और उसे जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मशकूर मास्टर शिक्षक की आड़ में लंबे समय से आतंकियों को लॉजिस्टिक और स्थानीय सहायता उपलब्ध करवा रहा था। आरोपी कथित तौर पर आतंकियों को भोजन और राशन उपलब्ध करवाता था। छिपने के लिए ठिकाना मुहैया करवाने के साथ ही उनकी सुरक्षित आवाजाही में मदद करता था। आतंकियों को स्थानीय मार्गों की जानकारी और अन्य सहायता देने में शामिल पाया गया।

Advertisements

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आरोपी की गतिविधियों पर काफी समय से निगरानी रखी जा रही थी और उसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था। पुलिस ने विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सक्षम प्राधिकारी से उसे गिरफ्तार करने अनुमति प्राप्त की। इसके बाद मशकूर मास्टर को प्रिवेंटिव कस्टडी में लेकर जिले से बाहर जेल में भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों और  उनके मददगारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here