Tuesday, October 6, 2026
Home National बारामती में विमान हादसा, बिजली के खंभे से टकराकर हुआ क्रैश

बारामती में विमान हादसा, बिजली के खंभे से टकराकर हुआ क्रैश

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के बारामती जिले में विमान हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनर विमान बारामती हवाई अड्डे के पास स्थित गोजुबाबी गांव की सीमा में गिर गया। क्रैश लैंडिंग के दौरान, विमान का एक हिस्सा जमीन पर गिरने से पहले एक बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में जानी नुकसान से बचाव रहा। प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस हादसे को लेकर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्लेन हादसे की ये घटना बुधवार को सुबह करीब 8:50 बजे सामने आई है। विमान में बुधवार की सुबह तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद वह बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisements

पुलिस ने बताया है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी और विमान में सवार एकमात्र प्रशिक्षु पायलट घटना के बाद सुरक्षित बाहर आ गया। पुलिस ने हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से मिली जानकारी के हवाले से बताया है कि विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जब विमान अचानक से नीचे उतरने लगा तो उसका एक हिस्सा पहले बिजली के एक खंभे से टकराया और फिर जमीन से टकरा गया। इस हादसे के बारे में सूचना मिलने के ठीक बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, हादसे को लेकर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here