Monday, October 5, 2026
Home National PM Modi की अपील के बाद सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी

PM Modi की अपील के बाद सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश के नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद भारत सरकार ने सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क को 6 परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट कर दिया, जो 13 मई, 2026 की आधी रात से लागू हो चुका है। सरकार ने मूल सीमा शुल्क को बढ़ाकर 10 परसेंट कर दिया है, जिस पर 5 परसेंट कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर (AIDC) लागू है।

Advertisements

इससे टोटल टैक्स बढ़कर 15 परसेंट हो गया। इसी तरह से प्लैटिनम और ज्वेलरी फाइंडिंग्स (पिन, हुक) पर भी 10 परसेंट का नया शुल्क लागू होगा। सोने और दूसरी महंगी धातुओं के आयात शुल्क को बढ़ाने का मकसद इनके आयात को काबू में करना, व्यापार घाटे को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को कम करते हुए भारतीय रुपये को मजबूती दिलाना है। आयात शुल्क बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का तत्काल उछाल देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here