Monday, October 5, 2026
Home Crime तेज रफ्तार गाड़ी ने बीजेपी नेता के जीजा को कुचला, हुई मौत

तेज रफ्तार गाड़ी ने बीजेपी नेता के जीजा को कुचला, हुई मौत

Woman’s burnt body found under mysterious circumstances

कुरुक्षेत्र (द स्टैलर न्यूज़)। कुरुक्षेत्र जिले के दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार गाड़ी ने बीजेपी नेता के जीजा को कुचल दिया। हादसे में वाहन का टायर सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर गिर गई। पुलिस ने नंबर प्लेट कब्जे में लेकर मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

मृतक की पहचान रामेश्वर मेहतो (55) निवासी सलारपुर रोड के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि पिछले महीने 7 मार्च को उन्होंने अपने छोटे बेटे राहुल का रिश्ता तय किया था और परिवार 17 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा था। परिवार में बड़े बेटे अजय कुमार और रामबालक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

राजीव राय, जो BJP पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं, ने बताया कि मृतक उनके जीजा थे और नई सब्जी मंडी के पास रेहड़ी लगाते थे। रात करीब 8 बजे पुलिस से उन्हें सांवला गांव के पास ले-बाय रोड पर हुए एक्सीडेंट की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पहचान के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र बुलाया।

परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे राजीव राय को डॉक्टरों ने बताया कि रामेश्वर मेहतो को पहले ही मृत घोषित किया जा चुका है। हादसा इतना भयानक था कि सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रेहड़ी पर लिखे नंबर के आधार पर परिजनों तक सूचना पहुंचाई।

फिलहाल थाना सदर थानेसर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश की जारी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here