Tuesday, October 27, 2026
Home Crime सड़क पर मिला नाबालिग का कटा हुआ सिर, देखकर कांप उठे लोग

सड़क पर मिला नाबालिग का कटा हुआ सिर, देखकर कांप उठे लोग

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। पटना से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी के नदी थाना क्षेत्र इलाके में सोमवार की रात एक नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर सड़क पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने कटे हुए सिर को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है। जिस तरीके से बच्चे का सिर कटा हुआ है, इससे पता चलता है कि नाबालिग बच्चे की हत्या बदमाशों द्वारा की गई होगी। इस स्थानीय नागरिकों ने आशंका जाहिर की है कि यह मामला नर बली से जुड़ा हो सकता है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय नदी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कटे हुए सिर को जब्त कर के जांच के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Advertisements

पुलिस अधिकारी पर अपर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया है कि बच्चे की हत्या किसी तेज हथियार से की गई होगी। आसपास की जगह की तलाश की जा रही है। कटा हुआ सिर जहां से मिला है इसके अगल-बगल के इलाके की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा कटे हुए सिर के नीचे के हिस्से की भी तलाश की जा रही है। मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए टीम को बुलाया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि पटना में नदी थाना क्षेत्र इलाके में मिले बच्चे के कटे हुए सिर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले में हर बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here