Sunday, October 18, 2026
Home Latest 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG, दिल्ली के तरनजीत संधू...

9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG, दिल्ली के तरनजीत संधू बने नए LG

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों (LG) की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वीरवार को इस्तीफा देने वाले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का त्यागपत्र राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। उनकी जगह आरएन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

Advertisements
  • दिल्ली: पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है।
  • लद्दाख: दिल्ली के वर्तमान उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है।
  • पश्चिम बंगाल: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने सी.वी. आनंद बोस की जगह ली है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • महाराष्ट्र: तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
  • बिहार: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • तमिलनाडु: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • हिमाचल प्रदेश: लद्दाख के वर्तमान उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • नागालैंड: नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here