रुस ने फिर यूक्रेन पर किया हमला, ‘हैरी पॉटर कैसल’ को बनाया निशाना, 5 की मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रुस ने एक बार फिर से यूक्रेन पर हमला कर दिया हैं। रुस ने इस बार यूक्रेन के ओडेसा में स्थित मशहूर इमारत ‘हैरी पॉटर कैसल’ को निशाना बनाया गया। जानकारी मुताबक इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा की गई हैं।

Advertisements

यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि रुस की ओर से समुद्र के किनारे से एक के बाद कई धमाके किए गए। जिसके बाद कैसल से आग की लपटें बाहर तक देखने को मिल रही थी और इस बिल्डिंग का सारा नुकसान पूरी तरह से नष्ट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here