
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह घटना ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से कैसे उतरे, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू जारी है।
Advertisements













