Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur सुखदेव चमक की रचनायें मनोरंजक तथा शिक्षाप्रद है: अशोक पुरी

सुखदेव चमक की रचनायें मनोरंजक तथा शिक्षाप्रद है: अशोक पुरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाबी की विख्यात कवियत्री सुखदेव कौर की रचनायें जहां मनोरंजक है वहीं शिक्षाप्रद भी है। यह विचार फिल्म एक्टर तथा डायरैक्टर अशोकपुरी ने ’’सुखदेव कौर चमक के रचना संसार’’ पर हुई विचार गोष्ठी को सम्बोधन करते हुये कहे। उन्होंने आगे कहा कि चमक ने अपनी जीवनकाल में दो दर्जन से अधिक पुस्तकों की रचना कर साहित्य जगत में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। वो एक ही समय में एक सफल कवियत्री तथा वार्ताकार हैं। निक्कियां करूम्बला प्रकाशन द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में बाल साहित्य लेखक बलजिन्दर मान ने अपने विचार प्रगट करते हुये कहा कि चमक ने अपने जीवन में बच्चों के लिये भी बड़ी कीमती रचनायें रची हैं। उनके द्वारा लिखी रचनाओं को बाल पाठक बड़ी चाहत के साथ पढ़ते और सुनते हैं।

Advertisements

वो रेडियो-टी.वी की भी माहिर कवियत्री हैं। इस अवसर पर मैडम कमलेश सूद ने कहा कि स्त्री वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली वो ज़िला होशियारपुर की एक प्रसिद्ध कवियत्री हैं। उन्होने शिक्षा विभाग में भी अच्छा काम करके खूब शोहरत हासिल की है। उनकी धार्मिक पुस्तकों को सिक्ख जगत में बड़ा सम्मान मिला है। इस अवसर पर सुखदेव कौर चमक ने अपनी नई कवितायें पेश कीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी कार्य किया है वो उस परमात्मा की कृपा से ही संभव हो सका है। इसलिए हर इन्सान को परमात्मा की रज़ा में रहना चाहिये। इस विचार गोष्ठी में अन्यों के इलावा सुखमन सिंह, बग्गा सिंह आर्टिस्ट, प्रिं. मनजीत कौर, कुलदीप कौर बैंस, हरमनप्रीत कौर, हरवीर मान तथा अमरजोत कौर ने अपने विचार प्रगट किये। अंत में कंवलजीत सिंह की ओर से सबको धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here