Monday, October 19, 2026
Home Latest यूपी में भाजपा की हार का कारण हैं कार्यकर्ताओं की अनदेखी: साध्वी...

यूपी में भाजपा की हार का कारण हैं कार्यकर्ताओं की अनदेखी: साध्वी प्राची

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा हार पर भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची ने हार का कारण बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा की हार का कारण कार्यकर्ताओं की अनदेखी को बताया। उन्होंने बताया कि अनदेखी से हताश होकर कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अपने घर में बैठा रहा, जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। फिर भी हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। साध्वी प्राची ने बताया कि भाजपा आलाकमान को अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। इसके बाद ही हार की भरपाई हो सकती है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here