Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur मोदी जी का एनडीए नेता चुने जाने पर सभी भारतीयों को बधाईः...

मोदी जी का एनडीए नेता चुने जाने पर सभी भारतीयों को बधाईः शिवम ओहरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है तथा एनडीए ने एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी जी को नेता चुना है। जिसकी सभी देशवासियों को बधाई देते हुए जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी ने कहा कि देश वासियों को एनडीए पर विश्वास है। क्योंकि, उनके पास कुशल नेतृत्व करने वाले नरेन्द्र मोदी जी मौजूद हैं, जिन्होंने पिछले 10 सालों में कड़ी मेहनत से देश को सभी के साथ तालमेल एवं सहयोग बनाते हुए विश्व भर में ख्याति दिलाई है। उनकी कड़ी मेहनत से आज हम भारतीयों को पूरे विश्व में पहले से भी अधिक सम्मान मिलने लगा है। शिवम ओहरी ने देश वासियों से अपील की कि वह मोदी जी का इसी प्रकार साथ देते रहें ताकि वह देश हित में फैसले लेते समय संकोच न करें।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here