
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांग की है कि राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए। उनका मानना है कि वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इस कदम से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस सबंधी प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सब कुछ पार्टी हाईकमान तय करेगा। पूरा देश मांग कर रहा है कि राहुल गांधी विपक्ष के मुख्य नेता के तौर पर सामने आएं। यह पद उपयुक्त है और वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।












