
यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी में कहर की गर्मी के कारण 24 घंटों में 24 मौते हो गई। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा। इसके चलते बहराइच, बांदा, चित्रकूट और महोबा में भी मौते हो गई। वहीं, पूर्वांचल के वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर और कुशीनगर में 21 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी ऐसी ही गर्मी झेलनी होगी। प्रयागराज 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। कानपुर में मामूली सा बदलाव रहा, यहां पर तापमान 46.7 और हमीरपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहर लू की चपेट में रहे।













