Sunday, October 25, 2026
Home Latest कैंटर में से 17 गायें बरामद, ईद पर मेवात ले जा रहे...

कैंटर में से 17 गायें बरामद, ईद पर मेवात ले जा रहे थे तस्कर, 2 गायों की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मेवात में ईद के त्यौहार पर काटने के लिए ले जाई जा रही कैंटर में 17 गायों गौ रक्षकों ने पकड़ने में सफलता हासल की है। गौ रक्षकों ने बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने के पीछे से काबू किया। कैंटर में गायों को जब उतारा गया तो उनमें से दो गाय मृत अवस्था में मिली। वहीं आरोपी चालक सहित गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

Advertisements

जानकारी देते हुए गौ रक्षक शिवा दहिया ने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को बीती रात 11:00 बजे ही इसकी सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक कैंटर में भारी संख्या में गायों को भरकर हरियाणा के मेवात जिले में ईद के मौके पर काटने के लिए ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम बल्कि पलवल होडल सहित फरीदाबाद की तमाम गौ रक्षकों की टीम को अलर्ट कर दिया और सभी टीमें अपने-अपने इलाके में कैंटर की तलाश में जुट गई और गौ से भरे कैंटर को पकड़ने मे सफताल हासिल की।  इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here