
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एयर इंडिया की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर कर रहे एक यात्री के खाने से ब्लेड निकलने का कारण हड़कंप मंच गया। यात्री ने सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें सांझा की है। यात्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एयर इंडिया का खाना चाकू की तरह कट सकता है। मेरे खाने में एक धातु का टुकड़ा था जो ब्लेड जैसा दिख रहा था। कुछ सेकंड तक खाना चबाने के बाद ही मुझे इसका एहसास हुआ। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ।”

इस घटना के तुरंत बाद, एयर इंडिया ने यात्री से संपर्क किया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए यात्री से समझौता करने के लिए कहा और यात्री को एक साल के लिए किसी भी एआई उड़ान पर मुफ्त वन-वे बिजनेस क्लास टिकट की पेशकश की गई। हालाँकि, यात्री ने कथित तौर पर एयरलाइन के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। फिलहाल एयर इंडिया ने अभी तक इस घटना पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है।












