Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सरकारी बस से टकराई बजरोल के सैनिक की बाइक, मौत 

सरकारी बस से टकराई बजरोल के सैनिक की बाइक, मौत 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा : सुजानपुर थाना के तहत सरकारी – बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में 40 वर्षीय सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बजरोल के रूप में हुई है। सुरेश कुमार भारतीय सेना में तैनात है और वह घर छुट्टी पर आए हुए थे।

Advertisements

रविवार देर शाम साढ़े सात बजे के करीब वह सुजानपुर से अपने घर बजरोल की तरफ जा रहा था। जबकि, बस हमीरपुर से वाया बजरोल होकर जंगलबैरी की तरफ आ रही थी। भटलंबर गांव के पास एक मोड़ पर मोटरसाइकिल और बस में टक्कर हो गई। यहां पर सड़क बेहद तंग थी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैनिक अपने पीछे पत्नी और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को छोड़ गया है। पित की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की पूरी जिम्मेवारी सुरेश पर ही थी। इस बारे में एसएचओ सुजानपुर मस्तराम नायक ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज क लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here