
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा : राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा है कि अब अगर किसी और बीजेपी विधायक को बर्खास्त किया गया तो पीएम और राष्ट्रपति से मिल हिमाचल में राष्ट्रपति साधन लगाने की मांग की जाएगी। हमीरपुर में मिडिया से बात करते हुए हर्ष महाजन ने कहा कि बीजेपी के नौ विधायकों को बर्खास्त करने की बात कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गुंडाराज स्थापित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश संविधान के तहत ही चलता है। बीजेपी के नौ और विधायकों को बर्खास्त कर कांग्रेस सरकार संविधान के खिलाफ बात कर रही है जोकि धारा 356 का मामला बनता है। हर्ष महाजन ने कहा कि

सीपीएस का मामला कोर्ट में चला है
जजमेंट रिजर्व है, मामला गर्माया है और सीएम सुक्खू का शासनकाल उपचुनावों में ही निकल जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद कांग्रेस की जड़ों में है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू को यह अनुभव नहीं है कि सरकार कैसे चलती है।











