Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में स्थापित किया गया...

लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में स्थापित किया गया स्वागत एवं सहायता केंद्र: कोमल मित्तल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशानुसार आम लोगों को परेशानी से बचाने और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से तय समय में सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में स्वागत एवं सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स के सेवा केंद्र में बने स्वागत एवं सहायता केंद्र का उद्देश्य आम लोगों को उनकी सरकारी सुविधाएं/प्रशासनिक कार्य करवाने में मदद करना है ताकि उन्हें जानकारी के अभाव में परेशानी न हो और लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आम लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी प्रशासन प्रदान करना जिला प्रशासन का कर्तव्य है।

Advertisements

इसलिए सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सरकारी कार्यालयों में सभी नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों को पारदर्शी तरीके से समयबद्ध तरीके से देना यकीनी बनाया जाए। कोमल मित्तल ने बताया कि  रिसेप्शन-कम-हेल्प डेस्क सेंटर सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम करेंगे। डेस्क पर काम के लिए आने वाले लोगों की बात सुनकर उन्हें संबंधित कार्यालय में जाने के लिए सहयोग किया जाएगा। डेस्क टीम के सदस्य आम जनता को अधिकारी का नाम और कार्यालय किस मंजिल पर स्थित है, इसकी भी जानकारी देंगे ताकि लोगों को भ्रम न हो और लोग संबंधित कार्यालय की तलाश में इधर-उधर न जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here