
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब जम्मू बॉर्डर पर जम्मू के किडिया गंडीयाल इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया। जिसके बाद पंजाब पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति का स्कैच जारी किया गया। वहीं डी.आई.जी. बार्डर रेंज द्वारा प्रेस नोट जारी कर लोगों से की गई अपील की कि अगर किसी को भी इस संबंधी कोई सूचना मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही पठानकोट पुलिस का कंट्रोल रूम नंबर का भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और बीएसएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है।












