
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा। इस मामले में हाईकोर्ट अगली सुनवाई 17 जुलाई को करेगा। इससे पहले सीबीआई को जवाब दाखिल करना होगा। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने सुनवाई की अगली तारीख उसी दिन के लिए तय की है, जिस दिन गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुनवाई है।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केजरीवाल के वकीलों से कहा कि जब आपके पास ऑप्शन था तब हाई कोर्ट का रुख क्यों किया? आपने ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका क्यों नहीं डाली? सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में लगातार याचिकाएं दाखिल किए जाने को लेकर कोर्ट ने केजरीवाल के वकीलों से कहा कि जब वैकल्पिक उपाय उपलब्ध हो तो हायर ज्यूडीशरी को बाधित ना करें।











