Thursday, October 29, 2026
Home Himachal कांग्रेस प्रवक्ता झूठे आंकड़े देने की बजाय अपने विकास कार्य गिनवाए: सुमित...

कांग्रेस प्रवक्ता झूठे आंकड़े देने की बजाय अपने विकास कार्य गिनवाए: सुमित शर्मा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रजनीश शर्मा । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह-प्रभारी सुमित शर्मा ने  कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला करते हुए बोला कि वो अपने आंकड़ों को दुरुस्त करने बाद ही प्रैस के सामने बयान जारी किया करें। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने कभी भी कॉन्ट्रैक्टरशिप नहीं की है, बल्कि उनके परिवार के लोगों द्वारा संचालित कम्पनी द्वारा ये सारे कम किए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता झूठ बोलकर और गलत आंकड़े मीडिया के सामने रखकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सूची कांग्रेस प्रवक्ता ने जारी की है उसमें क्रम संख्या 1, 3, 7, 8 और 10 पर जो कार्य दर्शाए गए हैं वो सुख्खू सरकार के गठन से पहले के आबंटित कार्य हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अपनी पार्टी के नेताओं और मुख्यमंत्री की तरह, और उनकी खुशामदीद करने के लिए झूठ बोल रहे हैं।

Advertisements

सुमित शर्मा ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा बताई गई लिस्ट में क्रम संख्या 7 पर जिस कार्य की राशि 2901 लाख दर्शाई गई है, उसकी असल लागत 2704 लाख है। और यह भी उल्लेखनीय है कि इस काम को सुख्खू सरकार बनने से एक साल पहले दिसम्बर, 2021 में आबंटित किया गया था। इसी तरह क्रम संख्या 8 वाले काम की कीमत 685 लाख दर्शाई गई है, हालांकि इस काम की असली लागत 545 लाख था। ये काम भी अप्रैल 2022 में आबंटित किया गया था। उन्होंने कहा कि ये सभी काम ऑनलाइन निविदा के माध्यम से आबंटित किए जाते हैं और किसी भी सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं होता। सुमित शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रवक्ता और नेता उपचुनाव में झूठ के सहारे जनता को गुमराह करके वोट हासिल करना चाहती है, लेकिन हमीरपुर की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस की असलियत जानती है, और चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here