Saturday, October 24, 2026
Home Latest कुलगाम में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान हुआ शहीद

कुलगाम में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान हुआ शहीद

कुलगाम (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में पुलिस, सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है लेकिन दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया।

Advertisements

जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here