
जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ जुलाई की रात को हुए चरमपंथी हमले में पांच भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं और पांच सैनिक घायल हुए हैं । आधिकारिक रूप से कठुआ घटना पर अभी तक हम कुछ भी नहीं कह सकते है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को हमले के बाद पूरे इलाक़े में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है, जो अभी तक जारी है।

कठुआ में जिस जगह पर हमला हुआ, वो इलाक़ा जंगल से घिरा है. हमले वाली जगह बदनोटा कठुआ शहर से क़रीब 150 किलोमीटर दूर है. बीते चार हफ़्तों में कठुआ चरमपंथियों को लेकर दूसरी बार चर्चा में है। 11 जून को कठुआ के एक गांव में हुई मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान और दो चरमपंथी मारे गए थे।












