
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सैकेडरी स्कूल नारू नंगल में प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर के कुशल नेतृत्व में एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय में छायादार पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में एनएसएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर ने विद्यालय में पौधारोपण करके की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें ऐसे प्रयास करने होंगे और इसका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने पेड़ लगाने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ लगाने से हमारे आसपास का वातावरण हरा-भरा रहता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियां भी कम होती हैं। इस अवसर पर एनएसएस गाइड अध्यापक नवदीप महाजन एवं समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।











