
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। खरड़ के नजदीकी नगर घड़ूआं में उस समय बड़ा बवाल हो गया, जब एक हिंदी नाटक की चल रही शूटिंग के दौरान नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर आनंद कारज करवाने के कारण निहंग सिंह शूटिंग स्थल पर पहुंच गए और शूटिंग रुकवा दी।

जानकारी देते हुए गांव बरौली के जत्थेदार बाबा निहाल सिंह ने बताया कि उन्हें जत्थेदार मेजर सिंह का फोन आया कि घड़ूआं स्थित गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब में बेअदबी हुई है, जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि शूटिंग वालों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की नकल करके पूरी पालकी साहिब सजाकर चौर साहिब, तबले, 3 ग्रंथी सिंह मौजूद थे, जो कि नकली आनंद कारज करवाने की वीडियो बनाकर कोई सीरियल बना रहे थे।
उन्होंने कहा कि शूटिंग करने वालों और नाटक के मालिकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।












