Friday, October 23, 2026
Home Latest सीएम केजरीवाल को SC से मिली अंतरिम जमानत, लेकिन नहीं हो सकेंगे...

सीएम केजरीवाल को SC से मिली अंतरिम जमानत, लेकिन नहीं हो सकेंगे रिहा

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। अब सीएम केजरीवाल को लेकर सीबीआई वाले मामले में तीन सदस्यों की बेंच सुनवाई करेगी। बताया गया कि बड़ी बेंच की सुनवाई तक केजरीवाल जेल में ही रहेंगे। वहीं, केजरीवाल को जमानत मिलने से आप कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम केजरीवाल को बेवजह जेल में रखा हुआ है।

Advertisements

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी गई है।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को भेज दिया है। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार यानी आज सुनवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here