
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के जालना में रोजवेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल 17 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस गेवराई से जालना जा रही थी और ट्रक अंबाड से आ रहा था, इस दौरान बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी मुताबिक ट्रक में संतरे लोड थे, वह अंबाड से लेकर जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जलद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल मे पहुंचाया और उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












