
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नेपाल में भारी बारिश के बीच एक हाईवे पर भूस्खलन के बाद 2 बसें त्रिशूली नदी में गिर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक दोनों बसों में ड्राइवर समेत 63 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 7 भारतीयों और एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है।

जबकि 2 लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा मध्य नेपाल में मदन-अस्वित राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण खोज एवं बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।











