
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ था। इस गोलीबारी में ट्रंप घायल हो गए हैं। ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले शूटर को मारने का वीडियो आया सामने आया है। एक्स पर प्रसारित फुटेज में वह क्षण कैद हुआ है, जब ट्रंप के पास एक छत पर तैनात दो सीक्रेट सर्विस के निशानेबाजों ने तुरंत निशाना साधा और बंदूकधारी पर फायरिंग की।

पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि बंदूकधारी एक विनिर्माण संयंत्र की छत पर तैनात था, जो दर्शकों के स्टैंड के पीछे और उस मंच से लगभग 120 मीटर की दूरी पर स्थित था, जहां ट्रंप रैली में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। ट्रंप पर हमले के बाद जवाबी फायरिंग में शूटर को मार गिराया।











