
नई दिल्ली ((द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने वीडियो शेयर करते हुए मार्शल द्वीप गणराज्य को 10वें माइक्रोनेसियन गेम्स के सफल आयोजन की बधाई दी हैं। इस दौरान भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच चार विकास परियोजनाओं को लेकर हुए समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा।
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि ‘भारत के लोगों की तरफ से मैं बीते महीने 10वें माइक्रोनेसियन खेलों के सफल आयोजन के लिए मार्शल द्वीप गणराज्य को बधाई देता हूं। यह समझौता मार्शल द्वीप के समुदायों के लिए फायदेमंद होगा और इससे मार्शल द्वीप गणराज्य में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। समझौते के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।’












