Thursday, October 22, 2026
Home Crime कोयला खनिकों को लेकर जा रहे वाहन को बम से उड़ाया, 10...

कोयला खनिकों को लेकर जा रहे वाहन को बम से उड़ाया, 10 की मौ-त, कई घायल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन पर बम विस्फोट होने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में हरनाई के डिप्टी कमिश्नर हजरत वली काकर ने बताया कि यह विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (एलईडी) के कारण हुआ, जिसे सड़क किनारे रखा गया था।

Advertisements

पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि रिमोट कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से कोयला खनिकों के ट्रक को निशाना बनाया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here