Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh बाबू सिंह मान, हंस राज हंस और हरप्रीत सेखों का शिरोमणि गायक...

बाबू सिंह मान, हंस राज हंस और हरप्रीत सेखों का शिरोमणि गायक सुरिंदर छिंदा को समर्पित गाना ” किथे तूर गया यारा” का पोस्टर रिलीज

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि गायक सुरिंदर छिंदा की पहली बरसी के मौके पर दिवंगत गायक को खास अंदाज में याद करते हुए एक गाना तैयार किया है, जिसका पोस्टर आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में जारी किया गया।

Advertisements

मशहूर गीतकार बाबू सिंह मान, पदम हंस राज हंस और हरप्रीत सेखों ने ‘ किथे तूर गया यारा’ गाने का पोस्टर रिलीज किया। यह गाना और वीडियो 26 जुलाई को सुरिंदर छिंदा की पहली बरसी पर रिलीज किया जाएगा। इस गाने को हंस राज हंस ने गाया है और हरप्रीत सेखों ने लिखा है। हंस राज हंस ने कहा कि सुरिंदर छिंदा हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज पोस्टर जारी करके हम उस दिवंगत दोस्त को याद कर रहे है जिनकी याद उन्हें चाहने वालों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी। बाबू सिंह मान ने कहा कि भले ही सुरिंदर छिंदा अब शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। आज हम एक गाने के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे है।

‘किथे तूर गया यारा’ गाना लिखने वाले हरप्रीत सेखों ने कहा कि दिवंगत सुरिंदर छिंदा के साथ उनका बहुत करीबी रिश्ता था और उनके निधन के एक साल बाद ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अपनी आवाज से सुरिंदर छिंदा को गाया है जट जिओना मौढ, पुत्त जट्टा दे और यार दा ट्रक बलिए जैसे लोकप्रिय गीत जो लोक गीत बन गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुरिंदर छिंदा को श्रद्धांजलि देते हुए पंजाब की अमर आवाज कहा था। तलविंदर सिंह नागरा ने बताया कि यह गाना 26 जुलाई को वाइटल रिकॉर्ड्स द्वारा रिलीज किया जा रहा है गाने का वीडियो बॉबी बाजवा ने बनाया है। इस मौके पर करतार सिंह, डा. सिमरजीत सिंह, प्रदीप सिंह, मक्खन सिंह, सरताज सिद्धू और विशाल पराशर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here