
हरियाना-होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), प्रीति पराशर। होशियारपुर-हरियाणा मार्ग पर आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तलवाड़ा निवासी एक वकील की मौत होने का समाचार है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरु कर दी थी। मृतक की पहचान तलवाड़ा निवासी एडवोकेट मुनीश वर्मा पुत्र साधु सिंह के रूप में हुई है।

एडवोकेट मुनीश अपनी कार से तलवाड़ा जा रहे थे कि जब वह गांव कक्कों के समीप पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में एडवोकेट मुनीश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलती ही थाना हरियाना प्रभारी इंस्पैक्टर लोमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच व बनती कार्यवाही शुरु कर दी थी। हादसे के बाद मुनीश के परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।












