
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए 1 अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि कुछ देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर जवानों ने दुर्गम इलाके और घने जंगल के बावजूद उनका पीछा किया, जिसके बाद रात को जंगल में फिर से गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और अधिकारी समेत चार जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।











