Saturday, October 24, 2026
Home Latest NEET-UG: कोर्ट ने अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का दिया आदेश, 22...

NEET-UG: कोर्ट ने अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का दिया आदेश, 22 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नीट यूजी मामलें में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि छात्रों के अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाए और साथ ही एनटीए को निर्देश दिया कि अंकों को अपलोड करते समय छात्रों की पहचान गुप्त रखी जाए। कोर्ट ने कहा कि नतीजे शहर और केंद्र के हिसाब से अलग-अलग घोषित किए जाने चाहिए। सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील नरेंद्र हुडा ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में वह सारी बातें उठाईं, जो संकेत देती हैं कि पेपर लीक हुआ है।

Advertisements

पेपर सिर्फ हजारीबाग और पटना में ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी लीक हुआ है। बिहार पुलिस और भारत सरकार को बिहार पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया गया है और एनटीए को सभी उम्मीदवारों के परिणाम अपनी वेबसाइट पर घोषित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में आगली सुनवाई 22 जुलाई को निर्धारित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here