
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अध्यक्ष स्नेह जैन के नेतृत्व में रोटरी क्लब ने गाँव खवासपुर हीरा मार्कफेड स्टोर, होशियारपुर के पास में 50 पौधे लगाए। इन पौधों में फल, ऑक्सीजन देने वाले और हर्बल पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर सहायक गवर्नर योगेश चंद्र और पूर्व जिला गवर्नर जी.एस बावा और रोटेरियन डॉ. रंजीत, संजीव कुमार, चंदन सरीन उपस्थित थे। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष स्नेह जैन ने कहा कि एक पौधा लगाओ क्योंकि 50 साल में एक पेड़ हमारे बहुत काम आता है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से भी खाद बनाई जाती है, पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण की रक्षा भी करते हैं और तापमान को लगभग 3 प्रतिशत तक कम कर देते हैं।

इसलिए हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए। आज वार्ड नंबर 27 के एम.सी कुलविंदर सिंह ने रोटरी क्लब के सदस्यों का तहे दिल से आभार जताया और आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से इन पौधों के रख-रखाव का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर गांव खवासपुर से प्रदीप सिंह, अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, लाल सिंह उपस्थित थे।











