Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल नसराला में नशे से बचने के बारे में जागरुकता...

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल नसराला में नशे से बचने के बारे में जागरुकता सैमीनार का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोमल मित्तल, आई.ए.एस. माननीय डिप्टी होशियारपुर के दिशा निर्देश अनुसार स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल नसराला में प्रिं. अमिता शर्मा के नेतृत्व में  नशा खोरी, इसके कारणों और इसके उपचार पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग होशियारपुर से प्रशांत अदिया काउंसलर ने नशों के दुशप्रभाव, चिन्ह और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisements

इस अवसर पर सरकारी सीनियर सकैंडरी स्केल अजनोहा से रणवीर सिंह वी.टी. सिक्योरिटी विशेष रुप से शामिल हुए तथा उन्होने छात्रों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समूह छात्रों तथा स्टाफ द्वारा नशा मुक्त रहने की शपथ भी ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here