Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur दुखदः फ्लैक्स टांगते समय करंट लगने से शीतला मंदिर निवासी सौरव कोहली...

दुखदः फ्लैक्स टांगते समय करंट लगने से शीतला मंदिर निवासी सौरव कोहली की मौत, परिवार का होनहार बेटा था सौरव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के शीश महल में शीतला माता मंदिर के समीप रहने वाले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि, करंट लगने उपरांत उसे अस्पताल ले जाया गया, परन्तु वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार सौरव कोहली पुत्र तिरलोक नाथ जोकि फ्लैक्स का काम करता था, गत सायं गांव शेरगढ़ के समीप छावनी कलां में फ्लैक्स लगाने गया था तथा फ्लैक्स लगाते समय एंगल बिजली की तारों के संपर्क में आने के कारण करंट आ गया और उसे लग गया। गंभीर हालत में उसे नजदीक ही प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

सौरव परिवार का बहुत ही होनहार बोटा था और उसकी कमाई से ही घर का गुजारा चल रहा था। सौरव के पिता जोकि अधरंग के मरीज हैं तथा उनकी हालत भी ठीक नहीं रहती। जिसके चलते इस घटना ने परिवार से उनका सहारा छीन लिया। इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ला एवं बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।  खबर मिलते ही वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू एवं जिला भाजपा महामंत्री सुरेश भाटिया ने भी कोहली परिवार के साथ गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री भाटिया ने बताया कि सौरव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा है और वह अपनी और मोहल्ला निवासियों की तरफ से सरकार, जिला प्रशासन एवं कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा से अपील करते हैं कि शोकाग्रस्त परिवार की आर्थिक सहायता की जाए ताकि परिवार का गुजर बसर हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here