
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इजरायल ने अपने दुश्मन हमास से 7 अक्टूबर का बदला ले लिया है। बेंजामिन नेतन्याहू की इजरायली सेना ने हमास के चीफ इस्माइल हानिया को मार गिराया है। लेकिन, इजरायल ने अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया जा रहा है कि इस्माइल हानिया की मौत ईरान की राजधानी तेहरान में हुई। हानिया को कैसे मारा गया हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने घोषणा की कि हमास चीफ इस्माइल हानिया और उनके एक बॉडीगार्ड की तेहरान में उनके आवास पर हुए हमले में मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि हमले की जांच की जा रही है। बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल को बड़ा जख्म दिया था। इसी दिन हमास ने इजरायल पर मिसाइल और रॉकेट्स से बड़ा हमला किया था, जिसमें इजरायल के दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही इजरायल ने युद्ध का ऐलान किया था।












