
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नाइजीरिया में दिन-प्रतिदिन हालात बदतर होते जा रहे है। हालात अब कुछ इस तरह के हो गए हैं कि जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर है। इस बीच नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पुलिस की तरफ से की गई इस तरह की कार्रवाई में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने करीब दो अन्य राज्यों में भी गोलीबारी की है। प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं।













