Wednesday, November 4, 2026
Home Education महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती पर देशभर में भव्य आयोजन, स्कूलों...

महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती पर देशभर में भव्य आयोजन, स्कूलों और कॉलेजों को मिलेगी 5 लाख तक की ग्रांट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज) नीरज धीमान: भारत सरकार ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती को पूरे देश में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है । प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से दिए अपने संबोधन में इस महत्वपूर्ण वर्ष के उत्सव की घोषणा की थी, जो अप्रैल 2026 से अप्रैल 2027 तक पूरे एक साल चलेगा।

Advertisements


शिक्षा संस्थानों के लिए बड़ा अवसर: 2 लाख से 5 लाख की सहायता

इस उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) ने एक विशेष योजना शुरू की है । इसके तहत देशभर के सरकारी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त संस्थानों को जयंती मनाने के लिए 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता (ग्रांट-इन-एड) प्रदान की जाएगी । वहीं, पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को 2 लाख रुपये की ग्रांट मिल सकेगी ।

स्कूली छात्रों के लिए होंगी विशेष प्रतियोगिताएं

योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार, शिक्षण संस्थान महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके द्वारा महिला शिक्षा व सामाजिक न्याय के लिए दिए गए योगदान पर कई कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं:
• प्रतियोगिताएं: छात्रों के लिए क्विज़, वाद-विवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं ।
• पुरस्कार: विजेताओं को नकद पुरस्कार और महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें दी जाएंगी ।
• अन्य आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया जा सकता है ।
कैसे करें आवेदन?
• पात्रता: नीति आयोग के पोर्टल पर पंजीकृत 2 साल पुराने NGO और सभी सरकारी कॉलेज/यूनिवर्सिटी इसके पात्र हैं ।
• प्रक्रिया: आवेदन फॉर्म के साथ संस्थान को प्रस्तावित कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और पिछले दो वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट भेजनी होगी ।
• समय सीमा: आवेदन प्रस्तावित कार्यक्रम की तारीख से कम से कम एक महीने पहले फाउंडेशन के कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है । NGO के प्रस्तावों को संबंधित जिले के DC/DM से सिफारिश कराना आवश्यक है ।
यह पहल छात्रों को महात्मा फुले जैसे महान संतों के विचारों से जोड़ने और समाज में समानता व भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here