Thursday, October 29, 2026
Home National क्या विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल? CAS सुनाएगी फैसला

क्या विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल? CAS सुनाएगी फैसला

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत की रेस्लर विनेश फोगाट से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। पेरिस ओलंपिक 2024 में फोगाट को अभी भी सिल्वर मेडल मिल सकता है। बता दें कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने विनेश फोगाट के मामले को मान लिया है। विनेश ने 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण फाइनल मैच से अयोग्य घोषित होने के बाद कोर्ट ऑफ एब्रिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की थी और कहा था कि उन्हें इस इवेंट के लिए सिल्वर मेडल दिया जाए। लेकिन सीएएस शायद ही विनेश को सिल्वर मेडल देगा। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनेश को सिल्वर वाला इनाम देने का ऐलान किया है।

Advertisements

सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है। सैनी ने लिखा कि  हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here