
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाऩा में हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर भारी पानी भर गया। पानी खड़ा होने के कारण आम लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच देखा गया कि पानी अधिक होने के कारण छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस मौके पर शहर वासियों ने बात करते हुए कहा कि बेशक देश को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा हो गए हैं और हम देश का महोत्सव मना रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम लोग आज भी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। बुधवार को हुई इस भारी बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। हरियाना के महत मार्केट, मोहल्ला पुत्री पाठशाला, पहाड़ी गेट, मेन रोड और शहर की विभिन्न सड़कों पर 2-3 फीट तक पानी भर गया और बारिश के पानी के कारण लोगों की आवाजाही भी बंद हो गई। शहर वासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में जल निकासी नहीं होने के कारण पानी उनके घरों व दुकानों में घुस जाता है।

इस संबंध में वह कई बार नगर परिषद के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में शामचौरासी हलके के विधायक डा. रवजोत से भी बातचीत की गई। जिस पर उन्होंने मौका देखा और आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी समस्या वहीं की वहीं है। इस संबंध में जब नगर परिषद हरियाणा के ईओ से बात करके मौका दिखाया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही समाधान किया जाएगा। दें कि इस नगर परिषद की चेयरमैनी भी आम आदमी पार्टी की है और मौजूदा सरकार अपने ढाई साल के कामों की दुहाईयां दे रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर देखें तो हकीकत इसके उलट है। हरियाणा के लोगों की मांग है कि जल निकासी के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।











