Friday, October 23, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को...

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

Advertisements

श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। @नीरज_चोपड़ा1”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here