Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सीवरमैनों को पक्का करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर यूनियन ने...

सीवरमैनों को पक्का करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर यूनियन ने जताया मंत्री जिम्पा, मेयर व हाउस का आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम में हाउस की बैठक में मेयर सुरिंदर कुमार की अगुवाई में हाउस ने 174 सफाई सेवकों और 38 सीवरमैनों को पक्का करने के प्रस्ताव पास किया और सरकार को भेजने संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही। इस संबंधी जानकारी देते हुए मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि लंबे समय से सफाई सेवक व सीवरमैन निगम में कार्यरत हैं और इनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए प्रस्ताव पास करके सरकार को भेज दिया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सीवरमैनों का कार्य सबसे कठिन एवं महत्वपूर्ण है और ऐसे कर्मठ कर्मियों का हक उन्हें मिलना चाहिए। हाउस द्वारा उक्त प्रस्ताव पास किए जाने पर सीवरमैन यूनियन ने मेयर कार्यालय पहुंचकर उनका धन्यवाद किया और कहा कि पहली बार किसी ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और उसे हल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें पक्का करने संबंधी प्रक्रिया को अमल में लाने का आश्वासन दिया था।

इस दौरान पार्षद जसपाल चेची ने प्रस्ताव पास किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सीवरमैन हमारे भाई हैं और इनकी आवाज को बुलंद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इन्हें पक्का करवाने के लिए जो भी प्रयास होंगे किए जाएंगे ताकि इन्हें इनका हक मिल सके। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन लत्ता सैनी, डिप्टी मेयर रणजीता चौधरी, जसवंत राय काला, बलविंदर बिंदी, प्रदीप बिट्टू, द्रिपन सैनी, अमरीक चौहान, नरेश अग्रवाल, सागर व पार्षद मुखी राम सहित अन्य गणमान्य पार्षद मौजूद थे तथा उन्होंने भी सीवरमैनों के पास किए गए प्रस्ताव पर खुशी जाहिर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here