
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में होटल की छत हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद होटल से करीब 400 लोगों को बाहर निकालना पड़ा, जबकि यहां ठहरे एक दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने इस हादसे में पायलट की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि विमान में आग लगने के कारण होटल में धुंआ फैल गया जिससे यहां ठहरे एक दंपति को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि होटल के आसपास के इलाके में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।












